पूर्णिया(निस) स्पेन के दौरे से लौटने पर पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा का पूर्णिया कटिहार मार्ग में कई जगहों पर कार्यकर्ताओं ने गर्म जोशी से स्वागत किया। सांसद संतोष कुशवाहा कोशी एवं सीमांचल के पहले सांसद हैं। जिन्होंने भारतीय संसद की विशेषता बताने एवं प्रतिनिधिमंडल में भाग लेने विदेश के दौरे पर गये। इस मौके पर जिला अध्यक्ष(ग्रामीण) महमूद अशरफ़,जिला अध्यक्ष (नगर) नीलू सिंह पटेल,जवाहर यादव, जीतेन्द्र यादव, प्रदेश युवा महासचिव अविनाश सिंह, जिला उपाध्यक्ष (नगर) अविनाश सिंह कुशवाहा,जिला प्रवक्ता (नगर) अजीत भगत, छात्र समागम जिला अध्यक्ष सुशांत कुशवाहा, सिंघेश्वर मेहता,राकेश राय,प्रकाश राय,उदय राय,रवि साह,चन्दन महतो, मो कैफ़ी आदि सैंकड़ो कार्यकर्ताओ ने भव्य स्वागत किया।
