पूर्णिया के महबूब खां टोला स्थित किडज़ी जॉनी किड्स स्कूल में धनतेरस से दिन दीपावली उत्सव का आयोजन किया गया । इस आयोजन पर किडज़ी बच्चों तथा वहां उपस्थित गणमान्यों द्वारा कलात्मक रूप से दीपावली मनाने के साथ साथ शांति के साथ प्रदूषण मुक्त दीपावली मनाने का प्रण लिया गया ।
किडज़ी जॉनी किड्स स्कूल में आयोजित दिवाली उत्सव का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ० चन्द्र प्रकाश झा(आर०डी०डी०आई पूर्णिया) द्वारा रंगोली में रंग भरकर तथा दीया जला कर किया गया । इस अवसर पर किडज़ी जॉनी किड्स परिवार तथा बच्चों ने निश्चय किया किया पूर्व वर्षो के भांति इस बार भी वे दीप जलाकर,एक दूसरे को मिठाई खिलाकर,कार्ड तथा रंगोली बनाकर दिवाली मनाएँगे । वे किसी भी प्रकार के आतिशबाजी न करके वातावरण को प्रदूषण से बचाने में भागीदार बनेंगे ।
प्राचार्या अमरीन खान ने कहा कि दिवाली वतावरण को शुद्ध और पवित्र करती है । यह हमें भाईचारे सुख और शांति का संदेश देती है । वहाँ उपस्थित अन्य गणों ने भी दीपावली को अंधकार दूर करने वाला तथा हम में नवीनता लाने वाला त्योहार बताया ।
News by Date
शनिवार, 29 अक्टूबर 2016
किडज़ी परिवार ने दिया प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संदेश


