News by Date

शुक्रवार, 28 अक्टूबर 2016

राजनीति में स्वच्छ छवि के लोग आये- पप्पू सिंह

पूर्णिया(निस) पूर्णियां के पूर्व भाजपा सांसद उदय सिंह उर्फ पप्पू सिंह ने सरस्वती सभागार में प्रेस काे संबाेधित किया! उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक,तीन तलाक और बिहार की बिगड़ती कानून व्यवस्था पर अपने विचार व्यक्त किए | उन्हाेंने राजनीति में स्वच्छ छवि के लाेगाें काे आने की सलाह दी ताकि राजनीतिक शून्यता की भरपाई हाे सके!पूर्व सांसद ने कहा कि पाक के नापाक काेशिशाें का भारतीय सेना ने जमकर जवाब दिया, आगे अगर पाक किसी तरह का हमला करता है ताे भारतीय सेना मुंहताेड़ जबाव देगी | उन्होंने नीतीश और लालू के गठबंधन काे अवसरवाद की संज्ञा देते हुए जमकर आलाेचना की |