अब पूर्णिया बाजार में भी 10 रुपए के नकली सिक्के वाली अफवाह का असर काफ़ी नज़र आ रहा है । बाजार में कुछ ग्राहक और व्यवसायी दोनों 10 रुपये के सिक्के के लेन देन से परहेज़ कर रहे है ।
आरबीआई द्वारा 10 रुपये का प्रचलन बंद किए जाने वाली अफवाह लगभग 2 सप्ताह पुरानी हो चुकी है परन्तु उक्त बाजार में इसका असर अभी तक कायम है । ऐसी स्थिति में लोगों को काफ़ी परेशानी का सामना करना पर रहा है । जबकि इस सम्बन्ध में आरबीआई द्वारा पूरी तरह स्पष्ट किया जा चुका है कि 50 पैसे से लेकर 10 रूपये तक के सिक्के को बंद नही किया गया है और न ही नकली सिक्का बाजार में आया है 25 पैसे के सिक्के को जरूर बंद कर दिया गया है।
आरबीआई ने इस स्थिति से निपटने हेतु निर्देश जारी किया है कि भारतीय मुद्रा का अपमान करने पर आईपीसी की धारा 489ए से लेकर 489 ई के तहत कानूनी कार्रवाई करते हुए संबंधित व्यक्ति के विरूद्ध मामला दर्ज किया जा सकता है।
News by Date
शनिवार, 29 अक्टूबर 2016
अफवाह के असर में बाजार,आरबीआई ने दिया निर्देश
