News by Date

शनिवार, 29 अक्टूबर 2016

रूपौली में प्रेमी युगल को सर मुंडवाकर गाँव में घुमाया

>>दोनों ने कहा इन्साफ नहीं मिला तो कर लूंगा सुसाईड

पूर्णिया(निस) जिले के रुपौली थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल को ग्रामीणों ने सर मुंडवाकर गांव में घुमाया। दोनों को घुमाने के बाद पंचायत ने शादी करा दी। प्रेमी युगल ने कहा कि शादी तो करा दी, लेकिन इतनी बेइज्जती के बाद। अगर इंसाफ नहीं मिला तो दोनों सुसाइड कर लेंगे। 
प्रेमी युगल एक की गांव के रहने वाले हैं और परोसी है। दोनों के बीच कई महीनो से प्रेम प्रसंग चल रहा था और प्रेमी युगल शादी करना चाहते थे। इसको लेकर दोनों शुक्रवार की रात घर से भाग रहे थे। इसी दौरान ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ लिया। फिर रात में ही पंचायत बुलाई गई। फिर दोनों को सर मुंडवाकर गांव में घुमाया गया!कई लोगो ने दोनों को थप्पर तक जड़े!
पंचायत ने दोनों को बेइज्जत करने के बाद रात में ही गांव के काजी को बुलाकर निकाह करा दिया। शनिवार को प्रेमी युगल ने इंसाफ को लेकर रुपौली थाना और पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी को आवेदन दिया है। दोनों ने बेइज्जत करने वालों पर कार्रवाई करने की मांग की है। दोनों ने कहा कि अगर इंसाफ नहीं मिलेगा तो दोनों सुसाइड कर लेंगे। घटना के बाद दोनों डरे हुए है! दोनों प्रेमी युगल का एक दूसरे के घर आसपास में ही है। दोनों में सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के प्यार के बारे में कुछ ग्रामीणों को पता लगने पर नाराजगी भी थी। फिलहाल शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वही ग्रामीणों का कहना है की गाँव में कोई ऐसी हरकत न करे इसलिए ऐसा किया गया!