News by Date

शनिवार, 29 अक्टूबर 2016

जेएनयू के लापता छात्र के विरोध में निकला प्रतिवाद मार्च

पूर्णिया(निस) जेएनयू मे अध्ययनरत छात्र नजीब के जेएनयू कैम्पस से तकरीबन 15 दिन से गायब रहने , नजीब के न्याय  व् कैम्पस मे सुरक्षित वापसी के पक्ष मे जेएनयू के छात्रों पर लगातार पुलिसिया दमन के खिलाफ पुर्णिया शहर मे लोकतांत्रिक-प्रगतिशील एवं बुद्धिजीवी संगठनो के द्वारा आयोजित  प्रतिवाद मार्च शहर के गिरजा चौक से आर एन साह चौक तक छात्रों ने निकल प्रदर्शन किया। इसकी अध्यक्षता कर रहे सुशांत कुशवाहा ने नजीब की जल्द से जल्द सुरक्षित वापसी की मांग की और केंद्र सरकार के छात्र विरोधी नीति पर सवाल खड़ा किया।
प्रतिवाद मार्च मे छात्र समागम के जिला अध्यक्ष सुशांत कुशवाहा, रवि साह,मो कैफ़ी,माणिक आलम, सुदीप दास, छात्र राजद के जिला अध्यक्ष अंकित यादव , बंटी सिंह, डीयू यूनिवर्सिटी के छात्र लकी, स्वंत्र पत्रकार आशुतोष आर्यन,कांग्रेस विचारधारा संगठन से मो रिजवान,छात्र एन सी पी से तनवीर रजा आदि सैकड़ो युवाओं- छात्रों ने आज पुर्णिया की सड़कों पर केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।