पूर्णिया में पूजा को लेकर बढ़ी भीड़ भाड़ को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से प्रशासन द्वारा गाड़ियों के परिचालन और पार्किंग की व्यवस्था पूर्ण रूप से कर ली गयी है । कई चौकों से चार चक्का गाड़ियों के परिचालन को प्रतिबंधित किया गया है ।
मिली सूचना के अनुसार आरएन साव चौक, टेक्सी स्टैण्ड, गुरूद्वारा मोड़ एवं महबूब खां टोला से अदंर भट्टा बाजार की ओर एवं उर्दू स्कूल से आगे राजनी चौक, खेरू चौक से भट्ट, सुदिन चौक से राजनी चौक चार चक्का गाड़ियों का परिचालन बंद रखने का निर्णय लिया गया है,वहीं पार्किंग की व्यवस्था जिला स्कूल मैदान, डीएसए ग्राउंड, लाइन बाजार चौक, लाइन बाजार उर्दू स्कूल के पास, माधोपाड़ा मस्जिद के पास, नेवालाल चौक, पोलिटेक्निक चौक, बस स्टेंड, सिटी नाका, मेयर के आवास के पास, मधुबनी कालीबाड़ी के पास एवं उर्स लाइन मोड़ के पास की गयी है ।
पूर्णिया के मरंगा में भगवती मंदिर में शारदीय नवरात्र मनाने हेतु आयोजित मेला की तैयारी पूर्ण कर ली गयी है । मेले के आयोजन की तैयारी मंदिर प्रशासन द्वारा ही नहीं पूरे गाँव के लोगों के सहयोग से की गई है ।
मरंगा मंदिर कमेटी के अध्यक्ष कुंदन कुमार यादव के अनुसार भगवती मंदिर मेले में महानवमी एवं महादशमी को भव्य दंगल प्रतियोगिता एवं रात्रि देवी जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा । दंगल में विभिन्न जिलों के पहलवानों द्वारा हिस्सा लिया जायेगा । वहीं रात्रि देवी जागरण के लिए दूर दराज से कलाकार आएँगे । पहलवानों तथा कलाकारों के लिए हर तरह का इंतजाम अलग अलग कर लिया गया है ।
News by Date
शनिवार, 8 अक्टूबर 2016
पूजा को लेकर भीड़ भाड़ को देखते हुए लिए गए कुछ निर्णय
