पूर्णिया(निस) मरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत फरियानी चौक पर देर शाम एम्बुलेंस और बाइक की सीधी टक्कर में बाइक सवार की घटना स्थल पर ही मौत हो गई! टाटा सूमो एम्बुलेंस पूर्णिया से गेड़ाबाड़ी की तरफ जा रही थी, तभी सामने से सड़क पार कर रहे बाइक सवार को सीधे टक्कर मार दी! टक्कर इतनी जबरदस्त थी की युवक की मौत मौके पर ही हो गई! घटना के बाद एम्बुलेंस चालक को ग्रामीणों ने पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया! घटना के समय एम्बुलेंस में कोई मरीज नहीं था! घटना के बाद दोनों तरफ वाहन की लंबी कतार लग गई! पुलिस और ग्रामीण बाइक से कागज़ खोज मृत की पहचान में जुटी हुई थी! मृतक के पास गाड़ी संख्या बीआर 11 सी 9853 था!
