News by Date

शुक्रवार, 7 अक्टूबर 2016

पूर्णिया : सैकड़ो के भीड़ के सामने युवक को भुना

पूर्णिया(निस) पूर्णिया में पुलिस की निरंकुशता से अपराधियो का मनोबल इतना बढ़ गया है की अब सरेआम गोलिया बरसाने से भी उन्हें गुरेज नहीं है! शुक्रवार को अपराधियो ने ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है, जहाँ सैकड़ो लोगो की महजूदगी में बीच रोड पर गोली मार मौत के घाट उतार कर आराम से भाग निकले! मरने वाले युवक के पास आधार कार्ड बरामद हुआ है जिससे उसकी पहचान अमन कुमार सिंह, पिता- अरुण कुमार सिंह, राजेंद्र नगर नौगछिया के रूप में की गई! घटना न्यू सिपाही टोला माता स्थान की है जहाँ दुर्गा पूजा मेला लगा हुआ है, महिलाये पूजा अर्चना के लिए आ जा रही थी! ठीक पूजा पंडाल के 10 कदम की दुरी पर अचानक तबातोर गोली चलने लगी! प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार करीब आधे घंटे से खड़ी बिना नंबर की एक्सयूबी में 4 अपराधी किसी का इंतज़ार कर रहे थे! जैसे ही अपाची मोटर साइकल (बीआर 11 एच 1100) पर सवार युवक आया तरातर उसपर पाँच गोली दाग दी! घटना के बाद अपराधी पूर्णिया शहर के तरफ ही भाग निकले! गोली लगने के बाद युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई! गोली की आवाज सुनकर मेले में अफरा तफरी मच गई, जिसे जिधर रास्ता मिला उस और भाग निकले! लोग अपने घरो में दुबक गए! पुलिस आने के बाद सब अपने घरो से निकले! मृत युवक के बारे में बताया जा रहा है की यह भी एक अपराधी ही है जो नौगछिया से किसी की हत्या कर पूर्णिया में छुपा हुआ था! सम्भवतः उसी हत्या का बदला लेने के लिए इसे मारा गया हो! शहर में फ़िल्मी स्टायल में इस तरह की पहली घटना को अंजाम दिया गया है, जहाँ सैकड़ो के भीड़ में किसी को गोली मारा गया हो! इतनी बड़ी घटना के बाद भी पूर्णिया एसपी कही नज़र नहीं आये! एसडीपीओ राजकुमार साह घटना स्थल पर पहुँचकर मामले की छानबीन की! पूजा के मद्देनजर जगह जगह बेरियर बनाये गए है, पुलिस भी गस्ती कर रही है फिर भी अपराधी के वाहन पकड़ से दूर है!