पूर्णिया(निस) गुरुवार को रूपौली प्रखंड में निगरानी के हत्थे एक सरकारी कर्मचारी चढ़ गया! गिरफ्तार अंचल के राजस्व कर्मचारी दसरथ दास है जिसे पटना से आये निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया! प्राप्त जानकारी के अनुसार रूपौली डुमरी निवासी राजीव कुमार अपना जमीन का मोटेशन के लिए रूपौली अंचल कार्यालय दौर लगा रहे थे, जहाँ बगैर पैसे के मोटेशन करने से मना किया गया और घुस के एवज में 10 हज़ार की राशि की माँग की गई! थक हार कर राजीव कुमार ने निगरानी विभाग से इसकी शिकायत की! शिकायत के बाद गुरुवार को बिरौली से 10 हज़ार लेते राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया! गिरफ़्तारी के बाद रूपौली प्रखंड कार्यालय में अफरातफरी मच गई! कर्मी डर से कार्यालय छोड़ कर भाग गए! गिरफ्तार कर्मचारी को निगरानी अपने साथ पटना लेते चली गई!
