पूर्णियावासियों के लिए फ़िर एक ख़ुशख़बरी सामने है । पूर्णिया में बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है । इस सम्बन्ध में मुख्य सचिव अंजनी कुमार सिंह ने मंगलवार को केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सचिव के पत्र लिखकर इस दिशा में कार्रवाई करने का अनुरोध किया है। पूर्व में इस संदर्भ में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार नागरिक उड्डयन मंत्रालय को पत्र भी लिख चुके हैं। अब इस परियोजना को आकार देना निश्चित है ।
पूर्णिया में बनने वाला राज्य का सबसे बड़ा एयरपोर्ट वायुसेना का एयरपोर्ट होगा । यह चूनापुर स्थित एयरपोर्ट का विस्तृत रूप होगा । राज्य सरकार द्वारा इस परियोजना के लिए 67 एकड़ जमीन दिया जा रहा है । यह एयरपोर्ट ख़राब मौसम या कोहरे के कारण बागडोगरा एयरपोर्ट पर हवाई जहाज़ के लेंडिंग नहीं हो पाने की परेशानी को समाप्त कर देगा ।
एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पूर्णिया एयरपोर्ट के लिए पूर्ण योजना तैयार कर ली गयी। चूँकि यह एयरपोर्ट रक्षा मंत्रालय के अधीन है तो इसके लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) लेना अनिवार्य होगा। इसके अलावा एयरपोर्ट अथॉरिटी द्वारा पूर्णिया में सिविल एयरपोर्ट भी बनने की संभावना जताई गयी ।
News by Date
गुरुवार, 6 अक्टूबर 2016
पूर्णिया में बिहार का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बनने जा रहा है
