News by Date

गुरुवार, 1 सितंबर 2016

निशांत कुमार तिवारी के प्रयासों के कारण क्राइम ग्राफ काफी हद तक गिरा

पूर्णिया के एसपी निशांत कुमार तिवारी द्वारा प्रत्येक माह माननीय मुख्यमंत्री जनता दरबार से प्राप्त आवेदनों की स्थिति  की समीक्षा किया जाता है। जिसके कारण मामलों के निपटारा में बहुत तेजी आई है । एसपी द्वारा किए गए समीक्षा में दिसंबर 2015 से लंबित मामलों में से 319 का निपटारा  किया गया जिसकी कुल संख्या 408 थी ।
         साथ ही एसपी निशांत कुमार तिवारी  के प्रयासों के कारण पूर्णिया में अपराधों का ग्राफ काफी हद तक गिरा है । एसपी के चलायें गए अभियान के फलस्वरूप  अपराधों में पहले के तुलना में बहुत ज्यादा फर्क आया है । कुल प्रतिवेदित कांड- पूर्व में 3372 वर्तमान में 2455 (कुल 17.19 % की कमी ),डकैती पूर्व में 05 वर्तमान में 04 (20 % की कमी),लूट पूर्व में 24 वर्तमान में 22 (8 .3% की कमी आई है।),अपहरण पूर्व में 88 वर्तमान में 72 (18.1 % की कमी आई है।),फिरौती हेतु अपहरण पूर्व में 01 वर्तमान में 00 (100% की कमी आई है।) , बलात्कार पूर्व में 25 वर्तमान में 10 (60% की कमी आई है।),गृहभेदन पूर्व में 61 वर्तमान में 38 (37.7 % की कमी आई है।),गृहभेदन--61--38 (37.7 % की कमी आई है।),चोरी पूर्व में 101 वर्तमान में 71 (29.7% की कमी आई है।),दंगा पूर्व में 212 वर्तमान में 129 (39.7% की कमी आई है।),भीषण दंगा पूर्व में 07 वर्तमान में 03 (57.1 % की आई है।),अनुसूचित जाति/जनजाति अत्या0 अधि0 पूर्व में 102 वर्तमान में 61 (40.1% की कमी आई है।)
            जनवरी से अभी तक में लगभग 1789 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।

News By - एडमिन