News by Date

गुरुवार, 1 सितंबर 2016

बकाया माँगने पर फाइनेंस कंपनी एजेंट को गोली मार मौत के घाट उतारा

फाइनेंस कम्पनी का बकाया मांगना एक एजेंट को काफी भारी पड गया,और बकायेदार ने अपने दोनों बेटों के साथ मिलकर उक्त एजेंट को सर में दो गोली मारकर मौत के घात उतारते हुए उक्त एजेंट के शव को अपने केला के खेत में दफना दिया।यह घटना है, बीकोठी थाना क्षेत्र के हरिराही गांव की जहां बीकोठी रघुवंशनगर ओपी के सिरसिया गांव निवासी शैलेश सिंह उर्फ़ ढालो सिंह महिंद्रा फाइनेंस कम्पनी में रिकवरी एजेंट के पद पर कार्यरत था एवं इसी फाइनेंस कम्पनी से हरिराही गांव निवासी शम्भु यादव ने दो ट्रेक्टर लिया था उसी ट्रैक्टर की कई महीने की मासिक किश्त की राशि शम्भू यादव द्वारा जमा नही किया गया था,जिसे जमा करने को लेकर उक्त एजेंट द्वारा शम्भू यादव पर दबाव बनाया जा रहा था,इसी दौरान मंगलवार की दोपहर शम्भु यादव ने एजेंट ढालो सिंह को फोन कर अपने घर बकाया किश्ती की राशि देने की बात कहकर बुलाया एवं जब ढालो शम्भू यादव के घर पहुंचा।यहां पहुँचने पर शम्भु यादव ने ढालो सिंह से कहा की मेरे केला के खेत पर चलिए वहाँ पर केले का व्यापारी आया है वहीं व्यापारी से पैसा लेकर आपको दे देंगे,इसके बाद ढालो सिंह अपने बाइक पर शम्भु यादव को बिठाकर उसके केला खेत गया जहां पहुँचने पर शम्भु यादव ने अपने दोनों पुत्रों के सहयोग से ढालो सिंह को कनपटी में दो गोली मार दी और शव को खेत में हीं गड्ढा खोदकर लगभग 5 फीट नीचे गाड़ दिया।इधर जब मंगलवार की देर रात्रि तक जब ढालो सिंह अपने घर नही पहुंचा तो घरवालों को चिंता होने लगी जब पत्नी ने ढालो सिंह के मोबाइल पर फोन किया तो मोबाइल ऑफ आया इसके बाद परिजनों चिंता और भी बढ़ गयी पूरी रात सभी परिजनों से सम्पर्क किया लेकिन ढालो के बारे में कोई जानकारी नही मिली सूबह होने पर गांव वालो को भी इसकी जानकारी दी गयी इधर घर वालों ने ढालो की एक डायरी जिसमें ढालो के किश्ती वसूलने हेतु ऋणधारकों की नाम और तारिख अंकित थी जब उसे खंगाला तो उसमें शम्भु यादव का नाम और तारिख अंकित था जिसके बाद इस इस मामले की सूचना बीकोठी पुलिस को देते हुए ग्रामीण शम्भू यादव के घर पहुँचे ग्रामीणों के यहां पहुँचने पर मामला काफी हद तक समझ में आ गया की ढालो के साथ कुछ अनहोनी हो गयी है और इस अनहोनी में शम्भु यादव का ही हाथ है,क्योंकि सभु यादव के घर पर ताला लगा हुआ था,शम्भू के पड़ोसियों ने बताया की मंगलवार की रात्रि को ही शम्भू अपने घर के कीमती सामान को ट्रेक्टर पर लादकर पूरे परिवार समेत कहीं निकल गया है,इसके बाद पुलिस एवं ढालो के गांव सिरसिया के ग्रामीणों के द्वारा ढालो को खोजने का कार्य शुरू हुआ इसी दौरान शम्भू यादव के घर से 3 किमी की दुरी पर स्थित शम्भू के केले की खेत में ढालो का शव मिटटी के निचे गाड़ा हुआ मिला,शव के मिलने के साथ सिरसिया समेत आप्साप्स के इलाके में सनसनी फ़ैल गयी।मृतक युवक की पत्नी समेत अन्य परिजनों का रो रो कर बूरा हाल है,फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है,सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है,हालांकि पुलिस सभी आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की बात कह रही है।परिजनों ने 3 दिन के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी नही होने पर कड़े आंदोलन की चेतावनी दी है।
News By - मोहित पंडित