News by Date

गुरुवार, 1 सितंबर 2016

अन्तर जिला मोटर साईकिल चोर गिरोह का भंडाफोड़

पूर्णियाॅ : चोरी के मोटर साईकिल के साथ गिरफ्तार । थानाध्यक्ष सहायक खजाॅची एवं थाना सशस्त्र बलों ने गुप्त सूचना के आधार पर गगन कुमार भगत पिता श्याम लाल भगत साकिन+थाना-पलासी,जिला-अररिया को चोरी के अपाचे-160 मोटर साईकिल के साथ रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
       उल्लेखनीय है कि गिरफ्तार अभियुक्त गगन कुमार भगत पूर्व में अररिया जिला के पलासी एवं कुसाकाॅटा थाना के मोटर साईकिल चोरी के कांड में जेल गया है।
         इस संदर्भ में के0हाट (सहायक खजाॅची) थाना कांड संख्या-386/16,दिनांक-31/08/16,धारा-413/414 भा0द0वि0 के अन्तर्गत अंकित करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

News By - मोहित पंडित