कसबा में 5 से 14 सितम्बर तक होने वाले गणपति महोत्सव की तैयारी जोर शोर से चल रही है । महोत्सव के लिए गठित समिति के सदस्य इस महोत्सव को सफल बनाने के लिए काफी मेहनत कर रहे है । गणपति महोत्सव के उच्च कोटि की व्यवस्था की गयी है ताकि वहाँ के लोग महोत्सव का अच्छे से आनंद उठा सकें । सभी कार्यक्रम को सफल बनाने का हर संभव प्रयास कर रहे है ।
गणपति पूजा समिति के संयोजक बमबम साह ने बताया कि महोत्सव की तैयारी के लिए स्थानीय लोगों को लेकर एक समिति बनाई गयी है । जिसमें सह संयोजक एस कुमार रोहितस्व पप्पू तथा अध्यक्ष मनोज साह को बनाया गया है। इसके अलावा महोत्सव की तैयारी के लिए कार्यकारी अध्यक्ष गढ़बनैली के नवीन राय को मनोनीत किया गया है । साथ ही मुकेश मुकुल, अवधेश यादव, पप्पू चौरसिया, सुबोध यादव, इंद्रमोहन कलाकार, अप्पू साह, रीतेश साह, दीपक आर्य, अरूण चौरसिया, मनोज शर्मा इस कमेटी में शामिल होकर महोत्सव की तैयारी कर रहे है ।
गणपति महोत्सव में पूजा आराधना के अलावा समिति मंच पर लोकगाथा, क्विज, सत्संग, सांस्कृतिक कार्यक्रम, भजन संध्या, पुस्तक मेला, कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया जाएगा । महोत्सव का उद्द्घाटन पूर्णिया सांसद संतोष कुमार कुशवाहा द्वारा किया जाएगा ।

News By - एडमिन