News by Date

बुधवार, 7 सितंबर 2016

कॉपरेटिव बैंक के एमडी के यहाँ निगरानी का छापा, मिले सवा करोड़ नगद लाखो के जेवरात

पूर्णिया(निस)पूर्णिया समेत 4 ठिकानों पर विजिलेंस के छापे पड़े है, ये छापेमारी नवादा जिला कॉपरेटिव बैंक के एमडी व्रिकम झा के आवास पर हुई है! पूर्णिया जिले के मधुबनी जयप्रकाश कॉलोनी में विक्रम झा का ससुराल है! यहाँ से भी  निगरानी ने सवा करोड़ नगद के साथ लाखो के जेवरात जब्त किया है!
पटना से आई निगरानी टीम ने बुधवार को नवादा के जिला सहकारित पदाधिकारी विक्रम झा के दफ्तर व आवास में छापामारी की। आय से अधिक संपत्ति से संबंधित दर्ज मुकदमा में साक्ष्य जुटाने के लिए यह कार्रवाई की गई। नवादा के अलावा डीसीओ के पटना व पूर्णिया स्थित आवासों को भी खंगाला गया है। उनके कब्जे से लगभग डेढ़ करोड़ की नकदी, लाखों के जेवरात और जमीन के कागजात मिले हैं।

यह बरामदगी उनकी पूर्णिया स्थित ससुराल से हुई है। नवादा में उनके कार्यालय से कुछ नहीं मिला। करीब साढ़े चार घंटे की कार्रवाई के बाद निगरानी टीम वापस लौट गई। छापामारी दल के नेतृत्वकर्ता डीएसपी तारणी प्रसाद यादव ने बताया कि डीसीओ के बैंक अकाउंट में 6 लाख रुपए मिले हैं। वैसे निगरानी को अनुमान है कि इनके पास करोड़ से ज्यादा की संपत्ति है

बताया जाता है कि विभिन्न स्रोतों से मिली शिकायतों के बाद निगरानी थाना पटना में डीसीओ श्री झा के खिलाफ 5 सितंबर को प्राथमिकी दर्ज की गई थी। साक्ष्यों की बरामदगी के लिए चार टीमों ने बुधवार को उनके ठिकानों पर छापामारी की। छापामारी के लिए पूर्णियां के जानकी नगर मधुबनी में दो, पटना के हनुमान नगर में एक और नवादा में एक टीम को भेजा गया था।
सबसे पहले निगरानी टीम स्थानीय पुलिस के साथ 11:30 बजे डीसीओ के कार्यालय में दस्तक दी। तब डीसीओ नहीं थे। पता चला कि वे जिला 20 सूत्री की बैठक में भाग लेने गए हैं। करीब आधा घंटा निगरानी टीम वहां रूकी। कागजातों की छानबीन की गई। बीच मीटिंग से डीसीओ को लाकर उनकी मौजूदगी में उनके कोआपरेटिव के एमडी कार्यालय के उपर स्थित आवास की तलाशी शुरू की गई।करीब 4 घंटे की तलाशी के बाद निगरानी टीम लौटी। जाते-जाते डीएसपी श्रीयादव ने बताया कि अन्य ठिकानों पर क्या कुछ मिला है एक साथ मिलान करने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। डीएसपी ने फिलहाल गिरफ्तारी से इंकार किया। छापामारी दल में डीएसपी टीपी यादव के अलावा इंस्पेटर विरेंद्र कुमार सिंह, एसएन राम, मो. राशिद, आसिफ इकबाल मेंहदी भी शामिल थे।कोआपरेटिव के एमडी बाबू राजा भी मौजूद थे।

News By - मोहित पंडित