News by Date

बुधवार, 7 सितंबर 2016

सहरसा बनमनखी पुर्णिया ट्रेन तो चली परंतु यात्री अभी भी है परेशान

सहरसा बनमनखी पुर्णिया रूट पे रेलवे के द्वारा  ट्रेन चलाने के नाम पर बस खाना पूर्ति की जा रही है ।इस रूट पे चलने वाली तीनो जोड़ी पैसेंजर ट्रेन बस चल रही ये दिखाने के लिये की यह रुट चालू है ,पैसेंजर ट्रेन शायद ही कभी अपने नियत समय पर चलती है कम से कम एक घंटा तो लगभग निश्चित ही ट्रेन लेट चलती है ,अधिकतम की कोई सीमा नहीं रहती ।यह रोज का नियम है ।
बनमनखी पुर्णिया आने जाने दैनिक यात्री जो की मासिक सीजन टिकिट ले कर चलते है ,उनका कहना है महीना में एक दो बार ही हम लोग यात्रा ट्रेन से कर पाते है वरना हमे समय से पहुचने के लिये बस का ही सहारा लेना पड़ता है ।
कुछ यात्री रेल अधिकारी पर साठ गाँठ का भी आरोप लगाते है बस वालो के साथ ।
दैनिक यात्री ओमप्रकाश ,नविन आदि ने कहा कि हम लोग सभी यात्रियों का ऍम एस टी इक्कठा कर रेल मंत्रालय को डाक द्वारा भेज देंगे ,ताकि उसपे नजर परे हम भी देश के पिछड़े हुये क्षेत्र के वाशी है हम लोगो पे भी रेल की नजरें इनायत होनी चाहिये क्यू की रेल लोक उपक्रम है ।
इस रूट पे मात्र
55584DN 55583UP 55564DN 55563UP 55572DN 55571UP
तथा कोशी और जानकी एक्सप्रेस चलती है ।
जानकी एक्स जानकी नगर और पुर्णिया कोर्ट में नहीं रुकती है जिसकी माँग बराबर की जा रही साथ ही जानकी एक्स के पुराने समय रात्रि में चलाने की भी माँग है जो बहुत जरूरी है । रेलवे इस रूट के साथ पूर्ण रूप से सौतेला व्यवहार कर रही है ।नई ट्रेन चलाना तो दूर अभी चल रहे ट्रेन को भी सही समय पर नहीं चला रही ,केवल बहाना रहता है सहरसा में प्लेटफार्म नहीं है तो बनमनखी में प्लेटफार्म नहीं है ,ये प्लेटफार्म जनता तो नहीं बनायेगी ।
गाड़ी खुलने के समय अत्यधिक भीड़ होती है परंतु एक ही काउंटर खुला रहता है । जनता अब फिर से आंदोलन करने के मूड में है ।

News By - दीपक मिश्रा