पूर्णिया(निस) स्थानिये टाऊन हॉल गिरजा चौक में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन 9 सितम्बर से होने जा रहा है, जिसको लेकर मंगलवार को संकल्प हेतु ध्वजा गाड़ा गया! 9 सितम्बर से सुबह कलश यात्रा के साथ ही सात दिवसीय भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारम्भ हो जायेगा! वृंदावन वन से आये गुरुदेव राजीव ठाकुर द्वारा लोग कथा का श्रवण करेंगे! इस कथा में विशेषकर पूर्णिया से जुड़े हुए पौराणिक कथा से भक्त रूबरू होंगे! मालुम हो की ऑल वर्ल्ड माँ महारानी परिवार द्वारा बाघमारा में निःशुल्क कैंसर अस्पताल का निर्माण होने जा रहा है, कथा का मुख्या उद्देश्य निर्माण हेतु चंदा इकट्ठा करना है! कार्यक्रम मधुबनी एवं पूर्णिया के आम लोगो के सहयोग से किया जा रहा है
