News by Date

सोमवार, 5 सितंबर 2016

कोल्हापुर,महाराष्ट्र में बंधक बनाये गए मजदुर सकुशल बरामद

पूर्णिया(निस) महाराष्ट्र के ठाणे में मजदूरी के लिए गए बंधक मजदुर को पूर्णिया पुलिस ने ठाणे जाकर फैक्ट्री से मुक्त करा लिया है! जिले के एसपी निशांत तिवारी ने बिहार के डीजीपी और ठाणे के एसपी से बात कर वहा बंधक बनाये गए सभी 7 मजदुर को मुक्त करा पूर्णिया ले आये है! मालुम हो कि दिलचन्द्र ऋषि पिता स्व0 नेमानी ऋषि साकिन-साहेव गामत रजीगंज,थाना-सदर (मुफ्फसिल),जिला-पूर्णियाॅ द्वारा मुफ्फसिल थाना में एक लिखित आवेदन समर्पित किया गया था।जिसमें उल्लेख किया गया कि दिलीप कुमार पिता विशो सरकार बरसौनी बड़ी मुसहरी थाना-के0नगर (पूर्णियाॅ) एवं अन्य 02 व्यक्तियों द्वारा इनके पुत्र पप्पू ऋषि के साथ अन्य 07 युवक को मजदूरी कराने कोल्हापुर (महाराष्ट्र) ले गये।
     कोल्हापुर गए बीरबल ऋषि वहाॅ अपने घर आये तथा उन्होंने बताया कि उनके साथ गये अन्य सभी व्यक्तियों को उक्त कम्पनी द्वारा बंधक बनाकर काम करा रहा है। वो किसी तरह से भाग कर गाॅव आये हैं।
       पूर्णियाॅ पुलिस ने त्वरित कारवाई करते हुए उक्त संदर्भ में वादी के आवेदन पत्र के आधार पर सदर (मु0) थाना कांड संख्या-330/16 प्रा0अभि0 दिलीप कुमार एवं 04 व्यक्ति के विरूद्ध अंकित किया।
       उक्त कांड के दर्ज होते ही इन बंधकों को छुडाने के लिए पुलिस अधीक्षक,पूर्णियाॅ द्वारा थानाध्यक्ष मुफ्फसिल के नेतृत्व में एक टीम गठित किया गया तथा गठित टीम को अबिलम्व  बंधक बनाये गए व्यक्तियों को छुडाने के लिए कोल्हापुर,महाराष्ट्र भेजा गया।
      गठित टीम दिनांक-04-09-16 को कोल्हापुर पहूॅच कर बंधक बनाये गये 
   1-विकास कुमार पिता सुखारी ऋषि ।
   2-गुलशन कुमार पिता ज्योतिष ऋषि।
   3-मोनू कुमार पिता चन्दन कुमार ऋषि सभी साकिन-रानीगंज,थाना-सदर (मु0),जिला-पूर्णियाॅ को हरसबरे तालुका करबीर थाना-गोकुल तिरवा से भारे के मकान से बरामद किया गया तथा इनके निशानदेही पर कोल्हापुर,महाराष्ट्र के बास्को इंजनियरिंग कम्पनी से 
  4-मुन्ना ऋषि पिता बराती ऋषि ।
  5-अमल ऋषि पिता श्याम ऋषि।
    को बरामद किया गया। बरामद व्यक्तियों द्वारा बताया गया कि बंधक बनाये गये अन्य 02 व्यक्ति 1-पप्पू ऋषि पिता दिलचन्द।
2-संजय कुमार पिता संजय कुमार
     दिनांक-03-09-16 को कोल्हापुर से घर के लिए चले गये हैं।
     इन व्यक्तियों के संबंध में पूर्णियाॅ पुलिस द्वारा सत्यापन किया गया तो पाया गया कि ये दोनों व्यक्ति अपने घर पहूॅच गये है।
       पुर्णियाॅ पुलिस की सक्रियता से सभी बंधक मजदूर की सकुशल वापसी हो गयी है।