News by Date

रविवार, 4 सितंबर 2016

दो तीन दिनों से हो रही बारिस से कही थोड़ी राहत हो कही बदहाली

दो तीन दिनों से हो रही बारिस से जहाँ गर्मी की तपिश कम हुई है ,लोगो को तेज धूप और उमस भड़ी गर्मी से राहत मिली हुई है । तो किसानों के चेहरे खिल गये है ।राधा नगर और गंगेली,धोकरधार ,धरहरा ,जीवचपुर ,रामपुर तिलक ,जानकीनगर एवं सरसी  के किसान को  अभी हो रही बारिश से धान की फसलों को काफी फायदा हुआ है वरना वे निराश हो पटवन की चिंता में थे ,उसमे बचत हो गयी । किसानों का कहना है कि अगर बरसात अच्छी हुई तो इस बार धान की फसल भी अच्छी होगी ।
आज अगर मौसम सुहाना रहा तो सबसे राहत तीज और चोरचंद के व्रतियों को होगा क्यू की व्रती निर्जला रहती है,
तेज धूप से पानी की कमी होने लगती है ।
वही बदरा बरसने से गांव में मुस्कान है तो बनमनखी नगर क्षेत्र का बुरा हाल हो गया है ।बस स्टेंड हो की चीनी मिल रोड़ हो की दर्जी पट्टी की कालेज के आस पास सब शायद कोई कोई गली कूची ही बची होगी जहाँ  जल जमाव और कीचड़ लगा ना  हुआ है ।लोगो का पहला कदम ही कीचड़ में पड़ रहा है ,नगर में कोई समुचित जल निकासी की व्यवस्था नहीं है ।