News by Date

रविवार, 4 सितंबर 2016

किसानों को प्रति एकड़ की दर से मिलेगा 300 रुपये का डीजल अनुदान

कृषि पदाधिकारी संजय कुमार की अध्यक्षता में किसान भवन बड़हरा कोठी के सभाकक्ष में आगामी डीजल अनुदान और मृदा स्वास्थ्य कार्ड को लेकर आपातकालीन बैठक हुई।
               जिला कृषि पदाधिकारी द्वारा दिए गए जानकारी के अनुसार सभी प्रखंड के किसानों को खरीफ फसलों के लिये किसानों को डीजल अनुदान दिया जाएगा । डीजल अनुदान प्रति एकड़ 300 रुपया की दर से किसानों को दी जाएगी । इसके अलावा 5 सितंबर को प्रखंड के 178 सम्पन्न किसान को मृदा स्वास्थ्य कार्ड भी दिया जाएगा।
          सरकार द्वारा बड़हरा प्रखंड के कुल 19 पंचायतों कुल 116255 रुपये दिया जाएगा । जिसमें सामान्य श्रेणी को 91224 रुपया ,अनुसूचित जाति को  23391 रुपया तथा अनुसूचित जनजाती 23240 रुपया कोटि वार  दिया जाएगा । साथ ही बड़हरा प्रखंड में कुल 2222184 रुपया दिया जाएगा । साथ ही जिला कृषि पदाधिकारी ने सूचना दी कि सभी किसानों को 5 सितंबर तक सम्बंधित किसान सलाहकार को अपने डीजल अनुदान सम्बंधित दस्तावेज जमा करना है।
           डीजल अनुदान को पारदर्शी बनाने हेतु सरकार ने पंचायत स्तर पर कमिटी का गठन किया है जिसके सदस्य सरपंच तथा मुखिया अध्यक्ष होंगे । जिससे सभी पंचायत सलाहकार को निर्वित दस्तावेज पर हस्ताक्षर करवाना आवश्यक होगा । प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार ने बताया कि सरकार के निर्देश के दिशा में सारा काम होगा । जिसके लिए सभी किसान सलाहकार, कृषि समन्वयक को सख्त निर्देश दिया गया है । डीजल योगदान का पूर्ण लाभ हर वर्ग के किसानों को मिल रहा है या नहीं , इस पर नजर रखने के लिए कृषि समन्वयक व प्रखंड कृषि पदाधिकारी तैनात रहेंगे । साथ ही यह भी सूचना है कि डीजल अनुदान  कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सभी का अवकाश भी तत्काल रद्द कर दिया गया है ।
           बैठक में प्रखंड कृषि पदाधिकारी संजय कुमार, कृषि समन्वयक बीके सिंह, कृषि सलाहकार कैलाश कुमार ठाकुर,भूपेंद्र साह,युगल किशोर जायसवाल, राम कृष्ण, रमन कुंअर, सुनील कुमार, अमित कुमार सहित प्रखंड कृषि भवन के सभी कर्मी उपस्थित थे ।