पूर्णिया : पुलिस के बेटे द्वारा 13 साल की लड़की को अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। यह घटना आमौर थाना के बरबट्टा गांव की है। जानकारी के मुताबिक मो. हसीब की नाबालिग बेटी 29 अगस्त से घर नहीं लौटी थी। परिवार ने काफी खोजबीन के बाद शनिवार को आमौर थाना में अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। परिवार वालों ने गांव के रंजीत कुमार समेत 11 लोगों के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज करवाया है। रंजीत को परिवार वालों ने मुख्य अभियुक्त बनाया है। रंजीत स्थानीय पुलिस का लड़का है। हसीब का आरोप है कि रंजीत ने ही अपने साथियों के साथ मिलकर उनकी बेटी का अपरहण किया है। थानाध्यक्ष अरविंद कुमार का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी भी की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जल्द ही अपहृत बालिका को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहला सारे अभियुक्त पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं।
