News by Date

शनिवार, 3 सितंबर 2016

एसपी ने किया पुलिस परिवार केंद्र को सम्मानित

पूर्णिया पुलिस द्वारा संचालित पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र का सफलता के साथ 10 वर्ष पूरे हो गया है । पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र ने इन 10 वर्षों में कई उपलब्धियां अपने नाम की है । माननीय मुख्यमंत्री,बिहार सरकार द्वारा अब तक कुल-05 बार पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र को पुरस्कृत किया गया है। अब तक केंद्र ने 2000 से अधिक परिवारिक मामलों का निपटारा फ़्री काउन्सलिंग द्वारा किया जा चुका है । पूर्णिया पुलिस की इस अनोखी पहल को अब दूसरे जिलों में भी अपनाया जा रहा है और इसी के तर्ज पर  पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना की जा रही है ।
             पूर्णिया पुलिस द्वारा 2006 में पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र की स्थापना की गयी थी । इसका मुख्य उद्देश्य परिवार में तथा पति पत्नी के बीच होने वाले परिवारिक विवादों का निःशुल्क काउन्सलिंग द्वारा निपटारा करना है । पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र परिवारिक विवादों में होने वाले अनावश्यक व्यय से भी बचता है साथ लोगों के कलह को समाप्त कर उनकी मुश्किलें आसान भी करता है । पुलिस परिवार परामर्श केन्द्र के संचालन में पुलिस अधीक्षक द्वारा व्यक्तिगत रूप से रूचि लिया जा रहा है तथा परिवार परामर्श केन्द्र के संचालन हेतु आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराया गया है। जिसके कारण परिवार परामर्श केन्द्र  लगातार सफलता की ओर बढ़ रहा है । साथ ही केंद्र के सदस्य संयोजिका-सह-थानाध्यक्ष महिला थाना मेनका रानी,श्रीमति स्वाति वैश्यंत्रि,श्री दिलीप कुमार दीपक,श्री कृष्ण कुमार सिंह,ज़ीनत रहमान,श्री रविन्द्र कुमार साह तथा श्री नारायण कुमार गुप्ता के सराहनीय योगदान से परिवार परामर्श केंद्र दिन दुगुनी रात चौगुनी तरक्क़ी कर रहा है ।
                परिवार परामर्श केन्द्र द्वारा स्थापना से अब तक में 2000 परिवारिक मामलों का निपटारा किया गया । 2015 में आए 298 मामलों में से सर्वाधिक 173 मामलों का निपटारा किया जा चुका है । इसके अलावा इस वर्ष अबतक आए कुल 310 मामलों में से 165 का निपटारा किया जा चुका है ।
News By - मोहित पंडित