आज बनमनखी के सुमरित उच्च विद्यालय के अनुसूचित जाति जनजातीय छात्रावास मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का आवश्यक बैठक किया गया . बैठक मै उपस्थित अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य डा. कृष्णा कुमारी ने कहा कि आज पुरे पुर्णियाॅ जिला मे लगातार कोई न कोई घटना घट रही है यह काफी चिंता का विषय है उन्होेंने कहा कि बनमनखी के टेन्डर हार्ट पब्लिक स्कूल की आठवीं कक्षा की छात्रा का अपहरण हुआ और अपहरण होने को लगभग पांच से छह दिन होने चला है और पुलिस प्रशासन अभी तक हाथ पर हाथ धरे बैठी हुई है जो घोर चिंता का विषय है. और इसलिए अब इस तरह के विषय को पर अभाविप चुप बैठने वाली नही है.
इसलिए इस छात्रा अपहरण को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का कार्यकर्ता स्कूल प्रबंधक और पुलिस प्रशासन से मिलकर अविलंब छात्रा को बरामद करने का मांग करेगी ।
इस बैठक मै अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का विभाग संयोजक शशि शेखर कुमार, प्रदेश कार्यकारिणी परिषद् सदस्य संतोष अजनबी, मंगल कुमार, अरूण कुमार, प्रवीण कुमार राम, दिलीप कुमार, जितेंद्र कुमार, राकेश कुमार, जोतिष कुमार, जगराम कुमार, नमस्ते कुमार समेत दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे ।
News by Date
रविवार, 25 सितंबर 2016
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का आवश्यक बैठक किया गया
