News by Date

शनिवार, 6 अगस्त 2016

अदिति के गायब कपड़ों को लेकर संदेह

पूर्णिया में अदिति की रहस्यात्मक मृत्यु से पद्र उठने का नाम नहीं है । अब तो रहस्य और गहराता जा रहा है । अदिति के परिजनों ने पुलिस पर उसके कपड़े गायब होने का जबावतलब किया है । उनलोगों ने जिला पदाधिकारी व अन्य पुलिस पदाधिकारियों से मिलकर अदिति के गायब कपड़ों को लेकर संदेह प्रकट कर रहे हैं। साथ ही एफएसएल टीम के सामने अदिति के पिता संजय नाक से खून गिरने व कान में बालू होने तथा आई कार्ड व कपड़े पर खून का निशान होने की बात कही और कपड़ों का गायब होने को साजिश करार दिया । उन्होंने यह भी कहा कि पोस्टमार्टम के बाद बाद उन्हें अदिति का शव हरे रंग के कपड़े तथा पॉलीथिन में मिला ।
               जबकि दूसरी ओर सदर डीएसपी राजकुमार साह कपड़े गायब होने को सामान्य बात कह रहे है । उनका कहना है कि कपड़े को सुरक्षित रखना पुलिस की जिम्मेदारी नहीं है । यदि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर कपड़े को सम्भाल के रखने बोलते तो ऐसा जरूर किया जाता । साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जब पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को ही सौंप दिया गया तो कपड़े सुरक्षित रखने का कोई अर्थ नहीं बनता ।