बाढ़ आपदा पीड़ितों के बीच सामान्य राहत की राशि का वितरण बैंक खाता के माध्यम से किया जाना है । बाढ़ पीड़ितों के सर्वेक्षण सूची के अनुसार लगभग 90 हजार लाभुक खाता विहीन पाए गए है । इन सभी लाभुकों का बैंक खाता खोलने हेतु गाँव/पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर कार्रवाई की जा रही है । अद्यतन आँकड़ो के अनुसार खाता विहीन लाभुकों में से लगभग 15 हजार लाभुक का बैंक खाता खोला जा चुका है । शेष लाभुक का बैंक खाता खोलने में तेजी लाने हेतु आज जिला पदाधिकारी ने विभिन्न बैंकों के क्षेत्रीय प्रबंधकों के साथ बैठक किया । सभी बैंकों को पर्याप्त संख्या में खाता खोलने के लिए आवश्यक फ़ार्म उपलब्ध करने का निर्देश दिया गया । फार्म जिला प्रशासन द्वारा भी मुद्रित कराकर बैंक एवं प्रतिनियुक्त कर्मियों को उपलब्ध कराया गया है ।
जिला पदाधिकारी ने सभी बैंकों को सर्वोच्च प्राथमिकता के आधार पर खाता खोलने का निर्देश दिया । बैंक में फ़ार्म प्राप्त होने के उपरांत 24 घण्टे के अंदर खाता खोलने की कार्रवाई सुनिश्चत करने का निर्देश सभी बैंकों के प्रतिनिधियों को दिया गया । जिला पदाधिकारी ने उप विकास आयुक्त को लगातार प्राभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर बैंक खाता खोलने के कार्य की समीक्षा करने का निर्देश दिया । ग्रामीण बैंक द्वारा संतोषप्रद रूप से कार्य नहीं करने के कारण क्षेत्रिय प्रबंधक को अविलम्ब कार्रवाई करने का सख्त निर्देश दिया गया ।
बैठक में उपविकास आयुक्त ,अपर समाहर्ता,पी०जी०आर०ओ० बायसी अनिल कुमार सहित भारतीय स्टेट बैंक,केनरा बैंक,बैंक ऑफ इंडिया,बैंक ऑफ बड़ौदा,सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया,बिहार क्षत्रिय ग्रामीण बैंक के क्षेत्रिय प्रबंधक उपस्थित थे ।
News by Date
शनिवार, 6 अगस्त 2016
डी.एम ने किया बैंक कर्मियों के साथ बैठक
