News by Date

रविवार, 7 अगस्त 2016

2 बालतस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया

पूर्णिया में मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भादो टोला बेलौरी में बेचने के लिए ले जाते चार बच्चों को पुलिस द्वारा छापेमारी कर बरामद किया गया और 2 दलालों को गिरफ्तार भी किया गया ।
               जानकारी के अनुसार पूरी घटना यह है कि संजय उरांव पिता स्व. शनिश्चर उरांव भादो टोला बेलौरी निवासी के घर में एक पति पत्नी का जोड़ा चार बच्चों के साथ रहने आया जो खुद को बाढ़ पीड़ित बता रहा था । उन दोनों के द्वारा बच्चों की पीटाई के उपरांत जब  संजय उरांव ने बच्चों से पूछा तो उन्होंने बोला की माता - पिता की याद आ रही है । यह सुनकर संजय उरांव को शक हुआ कि कुछ गड़बड़ है । संजय उरांव ने इस बारे में मुफ्फसिल थाना को सूचना दी । तब मुफस्सिल थाना अध्यक्ष अमित कुमार के नेतृत्व में एसआई राम विजय शर्मा, श्रम पदाधिकारी मनोरंजन झा, महेंद्र कुमार मंडल टीम गठित कर उसके घर छापामारी की,जिसमें चार बच्चे की बरामद किया गया और दो दलाल को गिरफ्तार किया गया । पूछताछ में पता चला की चारों बच्चे सहोदर भाई - बहन हैं । वे सा. कच्चाकली, थाना चोपड़ा, जिला उत्तर दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी तथा राजन मुंडा उर्फ राज मुंडा की संतान है,उनके नाम13 वर्षीय मुस्कान कुमारी, 11 वर्षीय अभिषेक कुमार, 9 वर्षीय दीपेश कुमार व 6 वर्षीय दीपाली है । मुस्कान ने बताया कि उसके माता पिता काला गोछ से थोड़ी दूरी पर चाय बागान में काम करते है । वहीं पर वे सब बगान मालिक के दिए घर में रहे रहते थे । जहाँ बगल में कुछ दिनों पूर्व अभियुक्त सुनील कुजूर एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी रहने आए और उनलोगों से अच्छी खासी दोस्ती कर ली । एक महीने पहले वो दोनो चारों बच्चों को मेला दिखाने के बहाने साथ ले आया फिर कभी वापस नहीं ले गया । घर जाने के बात पर बच्चों के साथ बुरा व्यवहार भी करता था । अभियुक्त सुनील कुजूर एवं उसकी पत्नी सुनीता देवी से पूछताछ में पता चला कि वे दोनों बड़ा लाइन थाना कक्सलबाड़ी दार्जिलिंग सिलीगुड़ी निवासी हैं । बच्चों को काम कराने और बेचने के मकसद से लाया था ।
              चारों बच्चे को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और अभियुक्तों के जेल भेज दिया गया है । चारों बच्चे को चाइल्ड लाइन के सदस्य मयूरेश गौरव के मदद से बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। आरोपियों के खिलाफ संजय उरांव के बयान पर केस दर्ज के कर लिया गया है ।