News by Date

रविवार, 7 अगस्त 2016

पूर्णिया रेंज डीआईजी ने राज्य पुलिस मुख्यालय को चार नए पुलिस अनुमंडल एवं दस थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा

सीमांचल में सुरक्षा व्यवस्था और सुदृढ़ करने हेतु पूर्णिया रेंज डीआईजी द्वारा राज्य पुलिस मुख्यालय को चार नए पुलिस अनुमंडल एवं दस थाना बनाने का प्रस्ताव भेजा गया है ।
              डीआईजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा के भेजे गए प्रस्ताव में किशनगंज में दो व कटिहार और अररिया में एक-एक पुलिस अनुमंडल बनाने की बात कही गई है जिसमें सिकटी, ठाकुरगंज, कोढ़ा और बहादुरगंज प्रमुख हैं । इसके अलावा किशनगंज जिले चार थाना बनाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है ,जिसके अंतर्गत चकला व छतरगाछ बाजार में नए थाना बनाने तथा अर्राबाड़ी व विशनपुर को नए ओपी के रूप में पारित किया जाएगा । अररिया कोर्ट व कुरसेला स्टेशन पर रेल थाना बनाए जाने का भी प्रस्ताव में उल्लेख है । साथ ही  यातायात नियंत्रण को दुरुस्त करने हेतु पूर्णिया रेंज के चारों जिला मुख्यालय में एक-एक आधुनिक यातायात थाना भी बनाने का प्रस्ताव डीआईजी ने भेजा है ।