News by Date

शनिवार, 6 अगस्त 2016

जिला पदाधिकारी ने नई उत्पाद नीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए

जिला पदाधिकारी द्वारा उत्पाद पदाधिकारियों से बैठक कर नई उत्पाद नीति को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए ।
            पूर्णिया के बायसी में नई उत्पादक नीति लागू होने के पश्चात दो चेकपोस्ट चल रहे है एक दालकोला और दूसरा सोनपुर । दोनों चेकपोस्ट पर जिले में अवैध शराब सप्लाई की निगरानी की जाती है । पदाधिकारी ने दोनों चेकपोस्ट पर शराब के परिवहन पर रोक हेतु लगातार वाहन जांच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है । साथ ही दालकोला चेकपोस्ट पर दो स्थायी ब्रेथ एनालाइजर उपलब्ध करने की बात कही और निर्देश दिया कि इस चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग के पदाधिकारी दो पालियों में लगातार 24 घंटे तैनात रहेंगे। इसके अलावा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी एवं उत्पाद अधीक्षक को आपस में समन्वय रखते हुए सघन वाहन जांच करने तथा वाहन जांच की प्रक्रिया को सुगठित बनाए रखने के लिए दस ट्रैफिक ट्रॉली भी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी को उपलब्ध कराने का निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया । साथ ही अवैध शराब के विनिर्माण, सेवन एवं परिवहन करने वालों के विरूद्ध लगातार कार्रवाई करने की भी बात कही गयी ।
            बैठक में नोडल पदाधिकारी उत्पाद अर्जुन प्रताप चंद्र, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बायसी, उत्पाद अधीक्षक सहित उत्पाद विभाग के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।