News by Date

गुरुवार, 4 अगस्त 2016

प्रशासन का दावा बाढ़ पीड़ित को मिल रहा है राहत सामग्री, फिर लोग क्यों कर रहे है प्रदर्शन

बताया जा रहा है कि डिमिया छतरजान, बियारपुर, रंजीगंज, रामपुर एवं चांदी पंचायत में बाढ़ का पानी घरों में घुस जाने के बाद पीड़ित परिवारों को अब तक राहत सामग्री नहीं मिली। जिससे आक्रोशित महिलाएं अंचल कार्यालय पहुंच कर राहत सामग्री मुहैया कराने की मांग करते हुए नारेबाजी करने लगी। पीड़ित महिला द्रोपदी देवी, किरण देवी, मीणा देवी, खुशबु देवी, आशा देवी, फुलकी देवी, रीता देवी, वीणा देवी, नूतन देवी, जलवी देवी, बेबी देवी आदि ने बताया कि सौरा नदी, भसना नदी व बायसी धार में बाढ़ का पानी बढ़ने से हमलोगों के घरों में पानी घुस गया है। हमलोग बेघर हो गए हैं फसल भी पानी में डूब गयी है। इसलिए हमलोगों को इसका मुआवजा मिलना चाहिए।