पटना । बिहार विधानमंडल के मॉनसून सत्र का आज अाखिरी दिन है। पहले से ही आज का सत्र हंगामेदार होने की आशंका जाहिर की जा रही थी। बुधवार को दलित छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में विपक्ष कल से ही हंगामा करने की बात कर रहा था। इसका असर भी दिखा। सदन एक बार दो बजे के लिए और फिर दोबारा 3.50 बजे तक के लिए स्थगित की गई। उधर इस मुद्दे पर विपक्ष ने परिषद से बहिर्गमन किया।
अाज विधान सभा की कार्यवाही शुरू होे ही विपक्ष के नेता प्रेम कुमार, नंदकिशाोर, जीतनराम मांझी, ललन पासवान सहित पूरा विपक्ष वेल में धरना पर बैठ गया और सरकार के विरोध में नारेबाजी की। सभी नेता एकसुर में दलित छात्राें पर लाठी चा्र्ज की न्यायिक जांच की मांग कर रहे थे। इन सबका साथ सीपीआइएमएल ने भी दिया।