News by Date

बुधवार, 3 अगस्त 2016

अदिति की मौत पर बीजेपी राजनीति कर रही है- संतोष कुशवाहा

पूर्णिया सांसद संतोष कुशवाहा बुधवार को छात्रा अदिति के परिजनों से मिले। सांसद ने कहा छात्रा अदिति की मौत एक दुखद घटना है इसकी निष्पक्ष जांच हो रही है। उन्होंने कहा की इस सबंध में पुलिस अधीक्षक से मिल कर तत्वरित जांच की बात करूँगा। पर इस पर जो राजनीति हो रही है वह ओछी-राजनीति है। इनकी कड़ी शब्दों मे निंदा करता हूँ! अदिति की मौत चाहे जिस भी कारण से हुई उसकी सच्चाई सामने आएगी। इसके लिए पुलिस प्रसाशन अपना काम कर रही है। अदिति के परिजन ने सांसद को कुछ बिंदुओं पर पुलिसिया जाँच पर आपत्ति जताई है, उन्होंने पुलिस अधीक्षक से बातकर कमियों को दूर करने का भरोषा परिजन को दिलाया। उन्होंने भाजपा नेताओ को आरे हाथो लेते हुए कहा की परिजन को तो इन्साफ जरूर मिलेगा लेकिन जिस तरह भाजपा इसको लेकर राजनीति कर रही है सड़को पर उतर रही है विधानसभा का वक़्त बर्बाद कर रही है, यह जनहित में नहीं है भाजपा के लोगों को इस दुःखद घटना के सहारे अपनी ओछी राजनीति नही करनी चाहिए। सांसद के साथ छात्र समागम जिलाध्यक्ष सुशांत कुशवाहा, छात्र नगर अध्यक्ष मो० कैफ़ी, अविनाश शिशु, अमरेंद्र कुशवाहा, सिंहेश्वर मेहता, दिलीप मेहता आदि दर्जनों जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे