बनमनखी में सोमवार के दिन अनुमंडल अस्पताल के मोड़ पर लोगों को भयंकर जाम का सामना करना पड़ता है । अस्पताल मोड़ सड़क के दोनों ओर यहाँ वहाँ बेढंगे तरीके से वाहन लगी होती है । यदि आपातकालीन स्थिति में किसी को एम्बुलेंस से या अन्य वाहन से अस्पताल में जाने या निकलने की आवश्यकता पड़ी तो इसके लिए घण्टों लग जाएँगें । इसके अलावा इस मोड़ पर जानवरों का हटिया लगता है वह भी काफी बेतरतीब ढंग से,जो की लोगों की परेशानी का एक और बड़ा कारण बनता है । सोमवार को लोग अपने निजी वाहन इस्तेमाल करने से परहेज़ ही करते है ।
यह परेशानी आज की नहीं है,लगभग हर सोमवार को लोगों को इस परेशानी से दो चार होने पड़ता है । प्रशासन द्वारा इस समस्या का स्थायी प्रतिबन्ध करने की आवश्यकता है । इसके अलावा यह सड़क एकमात्र बनमनखी के दक्षिण क्षेत्र के लोगों के लिए परिवहन का मार्ग है जिसकी हालत बहुत जर्जर है । इस बारिश के मौसम में तो और परेशानी पैदा होती है । प्रशासन को इस ओर भी संज्ञान लेने की जरूरत है ।