पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस को लेकर रेल सुरक्षा को लेकर हाई अलर्ट के दिया गया है। पूर्णिया जंक्शन पर रेलवे सुरक्षा बल के इंस्पेक्टर राजकुमार ने अपनी टीम के साथ सभी रेलगाड़ियों तथा प्लेटफर्मों की जांच सघनता से की गयी । रेलवे सुरक्षा बल के जवान डॉग स्क्वायड के साथ ही गाड़ियों की जांच तथा प्लेटफार्म पर आने-जाने वालों की जांच में लगातार जुटे हुए हैं क्योंकि नेपाल के बॉर्डर जोगबनी एवं कोसी के अन्य बॉर्डर को पार कर रेल मार्ग से आने-जाने वाले में किसी प्रकार के गड़बड़ी फैलाने वाले तत्व न आ जाएं । पूर्णिया-जोगबनी एवं पूर्णिया से सहरसा आने जाने वाली सभी ट्रेनों की जांच की जा रही है । अलग अलग टीम बना कर इस जांच अभियान को सफल बनाने की कोशिश की जा रही है । सभी प्लेटफार्मों पर पैनी नजर रखी जा रही है ।
