पूर्णिया के श्रीपुर मिलिक की मुखिया को पराजित उम्मीदवार द्वारा रंगदारी मांगते हुए जान से मार डालने की धमकी मिलने का मामला प्रकाश में आया है । मुखिया सविता देवी ने एसपी को आवेदन देकर इस बात की सूचना दी है साथ ही अपने जान माल के रक्षा करने की गुहार लगाई है ।
मिली जानकारी के अनुसार चुनाव में पराजित प्रत्याशी नुजहत बानो का पति महताब आलम,अन्य दो व्यक्ति मो नूर आलम और मो अनीस द्वारा 2 जुलाई को मुखिया सविता देवी को भवानीपुर प्रखंड जाते समय रास्ते में गाड़ी रोककर जान मारने की धमकी देते हुए पांच लाख रुपये की रंगदारी की मांग की थी। मुखिया ने आवेदन में कहा कि पराजित प्रत्याशी का पति ने धमकी के साथ साथ हत्या करने का भी प्रयास किया । मुखिया ने साफ तौर पर कहा कि महताब आलम उन्हें मारकर अपनी पत्नी को मुखिया बनाना चाहता है ।उन्होंने अपने और अपने पति की जान खतरे में होने की भी बात कही और इस सम्बन्ध में उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया ।
एसपी निशांत कुमार ने इस मामले में गम्भीरता दिखते हुए जांच करके उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है । रंगदारी को लेकर भवानीपुर थाने में पूर्व से ही महताब आलम, नूर आलम और मो अनीस के खिलाफ केस दर्ज है । वहीं एसपी को दिए गए आवेदन के अनुसार इस अभियुक्तों पर एससीएसटी थाने में कांड संख्या 25/16 दर्ज है ।
News by Date
शुक्रवार, 12 अगस्त 2016
मुखिया को जान से मार डालने की धमकी
