पूर्णिया के मीरगंज में नशे में धुत चौकीदार द्वारा आतंक मचाने का मामला सामने आया है । चौकीदार ने नशे की हालत में महिलाओं के साथ छेड़छाड़ की और चाकू से घायल भी कर दिया ।
पूरा मामला यह है कि मीरगंज थाना क्षेत्र के रूपसपुर खगहा पंचायत के ललितग्राम मुशहरी में चौकीदार बुटाली पासवान ने नशे की हालत में गाँव की ही महिला रीना देवी एवं बबीता देवी को बहुत परेशान किया तो महिलाएँ तंग होकर हल्ला मचाने लगी जिसके कारण चौकीदार ने उन्हें चाकू से मारने का प्रयास किया । इसके बाद सारे गाँव वाले जमा हो गए तो चौकीदार और चीखना चिल्लाना शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने घटना की सूचना सरपंच गीता देवी की दी,जिसके बाद सरपंच मौके पर पहुँच सारी जानकारी ली फिर घटना की सूचना धमदाहा एसडीपीओ एसएच फाकरी दी । मीरगंज पुलिस द्वारा मौके पर पहुँचकर चौकीदार को गिरफ्तार कर लिया गया । धमदाहा एसडीपीओ ने कहा कि मामले की उचित जांच कर कार्रवाई की जायेगी ।
बता दें कि पूर्व में भी 3 वर्ष पहले इस चौकीदार ने नशे की ही हालत में गाँव के एक व्यक्ति को बुरी तरह घायल कर दिया था । जिसके बाद उसे जेल जाने की भी नौबत आ गयी थी ।
News by Date
बुधवार, 10 अगस्त 2016
शराब के नशे में धूत चौकीदार को ग्रामीणों ने पकड़ कर पुलिस को सौपा
