News by Date

बुधवार, 10 अगस्त 2016

पूर्णिया कटिहार बेतिया के 18 पशु तस्कर सिल्लीगुड़ी में गिरफ्तार

पूर्णिया(निस)बिहार ,झारखण्ड यूपी ,हरियाणा से तस्करी कर बंगाल के रास्ते आसाम और फिर बांग्लादेश तस्करी कर ले जाए जा रहे कई ट्रको और कंटेनरों में 220 मवेशी को सुरक्षा एजेंसियों ने बंगाल पुलिस के साथ पशु तस्करो के खिलाफ विशेष अभियान चलाकर जब्त किया साथ ही बिहार के पूर्णिया ,कटिहार और बेतिया के रहने वाले 18 पशु तस्करो को गिरफ्तार किया है ।। गौरतलब हो की सालाना नार्थ ईस्ट के रास्ते पशु तस्करी का 500 करोड़ रुपया का धंधा अबैध रूप से संचालित हो रहा है ।बिहार ,यूपी के हिस्से से आसाम बांग्लादेश बॉर्डर तक मवेशी लदे ट्रको को सुरक्षित पहुचाने के लिए सरगना से 1.5 लाख प्रति ट्रक की रकम एजेंटो को मिलता है, बदले में एजेंट रास्ते में आने बाले अड़चनों को रुपया के दम पर दूर करते है। पूर्णिया का बायसी अनुमंडल पशु तस्करी के लिए सेफ माना जाता है! यहाँ बिहार के अन्य जिलो से गौ खरीदकर मंगवाया जाता है फिर ट्रक कंटेनरों में लादकर बांग्लादेश भेजा जाता है! यह बड़ी खेप जो सुरक्षा एजेंसी ने पकड़ी है यह भी पूर्णिया किशनगंज के रास्ते ही बंगाल में प्रवेश की है! गिरफ्तार पशु तस्कर बायसी और सदर थाना के रहने वाले है! इनके पास से 4 ट्रक और एक कंटेनर भी जब्त किया गया है! मगर पकड़े गए सभी वय्क्ति मजदुर है जिन्हें मंजिल तक पहुचाने के लिए पैसे दिए गए थे, इनके आका सिर्फ फोन पर सौदा तय करते है!