पूर्णिया में डकैतों ने एक घर में भीषण डकैती की घटना को अंजाम दिया है. घटना मधुबनी ओपी के डीएवी चौक रहमत नगर के पास की है.
डकैतों ने श्याम राय के घर धावा बोलकर पांच लाख रुपया नगद समेत करीब डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति लूट ली. गृहस्वामी ने बताया कि 10-12 की संख्या में रहे डकैत रात के करीब डेढ़ बजे हथियार से लैस होकर उनके घर में घुस गए।
डकैतों ने दहशत पैदा करने के लिये पहले रड और डंडे से श्याम राय की जमकर पिटाई की इसके बाद घर की महिलाओं की भी पिटाई की. इस बीच श्याम राय की बेटी ने अपने भाई को मोबाईल से फोन कर सूचना दे दी.
डकैतों पीड़ित से एक करोड़ रुपये की मांग कर रहे थे. पीड़ित के घर में काफी देर तक लूटापाट की गई. इस दौरान डकैतों ने पांच लाख रुपये नगद, कीमती रत्न और आभूषण समेत करीब बीस लाख रुपये की संपत्ति लूट ली।घटना की सूचना मिलते ही एसपी निशांत तिवारी, स्थानीय थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन की. एसपी ने आश्वासन दिया कि 24 घंटे के अंदर सामान समेत घटना का उद्भेदन कर लिया जायेगा.
गृहस्वामी के अनुसार डकैतो में दो लोग नकाबपोश थे जबकि अन्य डकैतों के चेहरे खुले थे. सभी की उम्र 20 से 30 वर्ष के बीच बताई जाती है घटना के बाद लोगों ने डीएवी चौक के पास पुलिस नाका बनाने की मांग की है।
News by Date
शनिवार, 13 अगस्त 2016
शहर के रहमत नगर में भीषण डैकैती
