शहर के मधुबनी केशरी टोला में घरेलु विवाद में पति ने पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी, हत्या करने के बाद अपने स्वेक्षा से थाने जाकर पूरी बात बताकर आत्मसमर्पण भी कर दिया! घटना के सबंध में बताया जा रहा है की केशरी टोला के जग नारायण केशरी का छोटा पुत्र दीपक केशरी की शादी चार साल पूर्व बेगुसराय बखरी निवासी दिलीप केशरी की पुत्री दिव्या केशरी के साथ हुई थी! शादी के बाद से ही पति पत्नी के बीच छोटी छोटी बात को लेकर झगड़ा होने लगा था!, धीरे धीरे दिव्या का झगड़ा ससुराल के सभी सदस्यों से होने लगा! लोगो का कहना है की मृतका ही झगरालू स्वभाव की थी! जिसकी शिकायत परोस में रहने वाले लड़की के फूफा से की गई! लड़के की माने तो घर में पूरा अशांति का माहौल हो गया था! समझाने पर पूरा परिवार पर ही केस करने की धमकी दी जा रही थी!सभी को बचाने के लिए गुरुवार रात झगड़ा शुरू होने पर रात में गला दबाकर हत्या कर दी और स्वम् थाना जाकर लड़के ने सिलेंडर कर दिया! घटना की सुचना मिलते ही लड़की के पिता पूर्णिया आये और पोस्टमार्टम के बाद दिलीप केसरी के लिखित सूचना पर मधुबनी टीओपी थाने में दहेज के कारण पति दीपक केसरी, भैंसुर पप्पू केसरी, ससुर जगनारायण केसरी, सास सरस्वती देवी, गोतनी दीपू देवी, ननद पिंकी देवी व रीना देवी, ननदोसी रामजी केसरी व संजय केसरी और भांजी नेहा कुमारी पर दहेज़ माँगने व हत्या करने को नामजद आरोपी बनाया है! लाश को पोस्टमार्टम कर लड़की के पिता के सुपुर्द कर दिया है! घटना के बाद ससुराल के सभी सदस्य फरार है
