News by Date

सोमवार, 29 अगस्त 2016

सरसी अतिरिक्त स्वास्थ्य केन्द्र को खुद इलाज की जरुरत

सरसी का अतिरिक्त स्वास्थ्य केंद्र इन दिनों खुद बीमार चल रहा है । यदि आप यहीं अपना इलाज कराने जा रहे है तो सोच समझ कर जाए । दिन के एक बजे सरसी स्वास्थ्य केन्द्र पर स्वास्थ्य कर्मी आपको नदारद मिल सकते है । पिछले दिनों पंचायत के मुखिया राजीव कुमार रंजन अपने सहयोगी के साथ सरसी स्वास्थ्य केंद्र का जायजा लेने पहुँचे जहाँ मात्र एक एएनएम मौजूद थी । क़ोई डॉक्टर मौजूद नहीं था । पूछने पर एएनएम अनीता कुमार ने बताया कि डॉक्टर नहीं है कभी कभी ही आते है । इलाज कराने आई जुबेदा खातुन ने बताया कि तीन दिनों से अस्पताल आ रही है लेकिन डॉक्टर नहीं मिलते हैं ।काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है । वहीं रात को कोई भी डॉक्टर नहीं रहता है । यदि किसी को इमरजेंसी पड़ जाए तो उसकी शामत ही समझे । कुछ ग्रामीण ने बताया कि दिम के एक बजे के बाद हॉस्पिटल में कोई भी नहीं मिलेगा । मामले को लेकर पंचायत के मुखिया राजीव कुमार ने चिकित्सा पदाधिकारी बनमनखी व पूर्णिया को सारी समस्याओं से अवगत कराया । चिकित्सा पदाधिकारी ने शीघ्र समस्या का समाधान करने की बात कही ।

News By - प्रफुल सिंह