News by Date

मंगलवार, 30 अगस्त 2016

बाल विकास परियोजन में जमकर लुट



बनमनखी बाल विकास परियोजन में अधिकारियों द्वारा जमकर लुट मचाई जा रही है । सबिता रानी और प्रीति रानी प्रीत पर्वेक्षिकाओं के केन्द्र के कर्म पंजी पर बाल विकास पदाधिकारी ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया और साथ ही कहा कि 1000 करके देना होगा तभी होगा नहीं तो काम नहीं होगा । अंत में हार कर सबिता रानी और प्रीति रानी प्रीत ने बनमनखी अनुमंडल पदाधिकारी को एक लिखित आवेदन दिया ।
            उन्होंने में आवेदन में लिखा कि बाल विकास पदाधिकारी ने उनके क्रमपंजी  पर हस्ताक्षर करने से इंकार कर दिया । पदाधिकारी ने उन्हें प्रति केंद्र 1000 देने को कहा और पदाधिकारी ने साफ कह दिया यदि पैसे नहीं मिले तो उस पंचायत के किसी भी केंद्र के क्रमपंजी पर हस्ताक्षर नहीं करेंगें  । पर्वेक्षिकाओं ने साथ ही कहा कि पैसे उगाही करके नहीं ला कर देने के वजह से उन्हें मानसिक प्रताड़ना से गुजरना पर रहा है । सबिता रानी और प्रीति रानी प्रीत ने यह आवेदन देकर अनुमंडल पदाधिकारी से अपने स्तर कर जाँच कर उन्हें न्याय दिलाने की गुहार लगाई ।
बता दें कि इससे पूर्व भी पर्वेक्षिकाओंद्वारा इस सम्बन्ध में अनुमंडल पदाधिकारी को आवेदन दिया जा चुका है परन्तु उधर से कोई संज्ञान नहीं लिया गया ।

News By - प्रफुल सिंह