News by Date

सोमवार, 29 अगस्त 2016

गिट्टी लढ़े ट्रक से शराब बरामद

पूर्णिया(निस) शराब पीने व लाने के लिए लोग रोज नई नई तकनीक का इस्तमाल कर रहे है! गिट्टी लढ़े ट्रक में पुलिस को शक न हो, लोग गिट्टी के अंदर शराब छुपाकर ला रहे है! मद्ध निषेध अभियान के क्रम में थानाध्यक्ष बायसी थाना एवं सशस्त्र बलों के द्वारा वाहन चेकिंग के दौरान बायसी पूरब चौक से गट्टी लोड ट्रक संख्या-बीआर 11 जी 7548 से कुल-05 बोतल रॉयल स्टेज विस्की  (05 लीटर) विदेशी शराब एवं 15,000/- रूपये के साथ प्राथमिकी अभियुक्त जोगेश गुप्ता पिता नरेश गुप्ता साकिन-हनुमान नगर,थाना-बेलोदौर,जिला-खगड़िया राधे प्रसाद साह पिता सिंगेश्वर प्रसाद  साह साकिन+थाना-बेलदौर,जिला-खगड़िया एवं प्रदुम कुमार पिता अर्जन शर्मा साकिन-पकरैल बिन्द टोली,थाना-महेशखुंट,जिला-खगड़िया को विधिवत  गिरफ्तार किया गया है।
      उक्त संदर्भ में बायसी थाना कांड संख्या-134/16/16,दिनांक-27/8/16,धारा-273 भा0द0वि0 एवं 47( ए) संशोधित बिहार उत्पाद अधिनियम-2016 के अन्तर्गत अंकित करते हुए गिरफ्तार अभियुक्त को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया!

News By - मोहित पंडित