News by Date

रविवार, 21 अगस्त 2016

कोसी और बिहार के पत्रकारिता के महान हस्ती डॉ. देवाशीष बोस अब हमारे बीच नही रहे

बहुत दुख के साथ कहना पड़ रहा है कि बिहार तथा खास कर कोसी के पत्रकारिता के महान हस्तीे डॉ. देवाशीष बोस अब हमारे बीच नहीं रहे । आज सुबह करीब 11:30 बजे मधेपुरा में अपने निजी निवास पर उन्होंने अंतिम साँस ली । उनके मृत्यु से पत्रकारिता परिवार और हमारे समाज को बहुत बड़ी क्षति हुई है जिसकी पूर्ति असंभव है ।
                  डॉ. देवाशीष बोस 58 वर्ष के थे । वह कई सालों से फेफड़े के कैंसर से जूझ रहे थे । वर्ष 2012 में उन्हें अपनी बीमारी का पता चला था तब से वह बड़े धैर्यता के साथ अपनी बीमारी से संघर्ष कर रहे थे । पूर्व संध्या में भी उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी थी और ऑक्सीजन चढ़ाया जा रहा था.। अंततः आज सुबह 11:30 में वह अपनी जिंदगी से हार गए । उनके निधन के बाद उनके आवास पर उनके प्रशंसकों और जानने वालों की भीड़ सी उमड़ पड़ी । वह अपने पीछे अपनी पत्नी और एक बेटी को छोड़ गए । उनका अंतिम संस्कार कल सुबह किया जाएगा ।
                    स्वर्गीय डॉ. देवाशीष बोस लगभग 4 दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में अपना योगदान दे रहे थे । वह राष्ट्रीय और राज्य स्तर पर कई पत्र-पत्रिकाओं और टीवी चैनलों मे काम कर चुके थे । सभी को अपने समाज के प्रतिभाशाली और प्रभावशाली व्यक्ति को खोने का बहुत दुख है। वह लोगों से भावनात्वक रूप से भी जुड़े हुए थे । वह आज दुनिया को कूच कर जरूर चले गए परन्तु अपने कर्मों के बलबूते पर लोगों के दिलों में हमेशा जिंदा रहेंगे ।
News By - एडमिन