News by Date

रविवार, 21 अगस्त 2016

मधुबनी टीओपी पुलिस ने 7 डकैतों को धड़ दबोच

पूर्णिया पुलिस द्वारा मधुबनी टीओपी अंतर्गत रहमत नगर के श्याम राय के घर में डकैती करने वाले डकैतों का धड़ दबोच लिया गया है । इस मामले में पुलिस ने कुल 7 अपराधियों गिरफ्तार किया है । जिनके पास से दो देशी कट्टा एक पिस्तौल छ: जिन्दा कारतूस लूटा हुआ ,80 हजार रुपया लूट के 7 मोबाईल भी बरामद किया ।
              ग़ौरतलब है कि 11 अगस्त के रात को कुछ डकैतों द्वारा श्याम राय के घर पर खूब आतंक मचाया गया था । उसी तारीख को श्याम राय ने 2 बीघा जमीन बेची थी जिससे मिले रुपये के फ़िराक़ में ही डकैत आएं थे । उस रात डकैतों ने श्याम राय के साथ मार पीट की थी और 5 लाख रुपए भी लूट लिया था । इसके अलावा  अन्य 95 लाख रुपये माँग की रट लगाए हुए थे । शोर गुल होने तथा लोगों के जमा हो जाने पर डकैत भाग गए थे । पुलिस ने उस समय श्याम राय के किसी जानने वाले पर शक जताई थी क्योंकि डकैतों को काफी निजी जानकारी मिली हुई थी ।
                तब से पुलिस छापेमारी कर अपराधियों को पकड़ने का प्रयास कर रही थी जिसमें आज सफलता मिली और अपराधी गिरफ़्तार कर लिए गए है ।