पूर्णिया वासियों के लिए निराशा के बीच एक खुशी भरी उम्मीद की किरण जगी है । पूर्णिया डीआईजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा तथा पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी जी द्वारा पहल कर 7100 मीटर देश का सबसे लंबा झंडा फहराने की अनुमति दे गयी है । यह कार्यक्रम अगले रविवार 21 अगस्त को रखा गया है ।
पहले यह कार्यक्रम 15 अगस्त को होने वाला था परन्तु 14 अगस्त को इस कार्यक्रम को जिला प्रशासन द्वारा सुरक्षा का हवाला देते हुए रद्द कर दिया गया था । जिसके बाद पूर्णिया के लोग तथा कार्यक्रम आयोजक में काफी रोष पैदा हो गया । इसके विरोध आज पूर्णिया के कई जगहों पर जम कर विरोध प्रदर्शन हुआ । अंत में झंडा को 21 अगस्त को फहराने का निर्णय लिया गया ।
गौरतलब है कि देश का सबसे लम्बा झंडा फहराने का पहल कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील कुमार सुमन द्वारा किया गया था । उन्होंने पूरे देशभक्ति की भावना के साथ महीने पहले स्वतंत्रता दिवस को सबसे लम्बा तिरंगा फहरा कर पूर्णिया का नाम लिम्का बुक आफ रिकार्ड में शामिल करवाने की घोषणा की थी ,जिसके लिए महीनों पहले से तैयारी की जा रही थी । इसमें स्कूलों के बच्चे और पूर्णिया के आमजन भी शामिल थे परन्तु 14 अगस्त को कार्यक्रम रद्द हो जाने से इनलोगों को बहुत आहत पहुँचा ।
लेकिन अब पूर्णिया डीआईजी उपेन्द्र कुमार सिन्हा तथा पूर्णिया एसपी निशांत तिवारी द्वारा बैठक कर आयोजन सुनील कुमार सुमन को इस कार्यक्रम की अनुमति दे दी है । साथ ही दोनों उच्चाधिकारियों ने सुनील कुमार सुमन से कहा कि उन्हें जिस भी मदद की आवश्यकता है वो मिलेगी और कार्यक्रम पहले से अधिक जोश के साथ होगा ।