पूर्णिया के लोगों के लिए फिर एक दुखद समाचार है । इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील कुमार सुमन द्वारा प्रस्तावित देश का सबसे लंबा तिरंगा फहराने का आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा की दृष्टिकोण से अस्वीकृत कर दिया गया है । इस बात से पूर्णिया के लोगों तथा जिन्होंने इस कार्यक्रम के लिए पूरी तैयारी कर रखी थी,उन्हें बहुत निराशा झेलनी पड़ी ।
श्री सुनील कुमार द्वारा पूर्णिया में 7 किलोमीटर लंबा तिरंगा 15000 बच्चों द्वारा मानव श्रृंखला बना कर विश्व रिकार्ड बनाने की तैयारी थी।लाख मशक्कत के बाद प्रशासन ने आदेश दिया ।प्रशासन ने दंडाधिकारी तक नियुक्त हुआ। इस तिरंगे की तैयारी कई महीनों से चल रही थी ।दो दर्जियों ने मिलकर 7 किलोमीटर लंबे तिरंगे की सिलाई की जिसमें लगभग 10 लाख रूपये का ख़र्च आया । परन्तु प्रशासन जिला डीएम के आदेश पर कार्यक्रम को रद्द कर दिया गया है । प्रशासन का कहना है कि स्वतन्त्रता दिवस समारोह के अंतर्गत सुरक्षा के दृष्टिकोण से संवेदनशील और अतिसंवेदनशील स्थलों पर दण्डाधिकारी एवं पुलिस बल की तैनाती की गयी है । इसलिए इस कार्यक्रम के लिए उचित सुरक्षा व्यवस्था रखने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा और विधि व्यवस्था भंग होने से इंकार नहीं किया जा सकता ।
बता दें कि क़रीब महीने पहले कोशी आलोक प्रोडक्शन के सुनील कुमार सुमन द्वारा पूर्णिया के ऐतिहासिक रंगभूमि मैदान में 15 अगस्त को देश का सबसे लम्बा तिरंगा फहराया जाने की घोषणा की थी। उन्होंने यह भी बताया था कि इस कार्यक्रम की जानकारी प्रधानमंत्री कार्यालय, मुख्यमंत्री बिहार, लिम्का बुक आफ रिकार्ड, सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट पटना व जिला प्रशासन को दी गई है। इस आलावा शहीद सैनिकों को सम्मानित करने की भी बात कही थी ।
News by Date
रविवार, 14 अगस्त 2016
अब पूर्णिया में नहीं लहराएगा देश का सबसे लंबा तिरंगा
