News by Date

सोमवार, 15 अगस्त 2016

आज पूर्णिया के लोगो ने किया जोरदार हंगामा

पूर्णिया में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर फहरने वाला देश का सबसे लम्बा तिरंगा को अचानक 14 अगस्त को पूर्णिया जिलाधिकारी द्वारा सुरक्षा के मुद्दे को लेकर नहीं फहराने के फैसले को लेकर पूर्णिया के लोगों में बहुत रोष दिखा । सबसे ज्यादा गुस्सा तो विद्यार्थी समुदाय मे दिखा ।
         पूर्णिया के पॉलटेक्निक चौक पर विद्यार्थियों द्वारा डीएम के फैसले के खिलाफ जमकर बवाल काटा गया । विद्यार्थी काफ़ी गुस्से मे दिखें ,उन्होंने इस फैसले के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए आगज़नी कर अपना रोष प्रकट किया । साथ ही उन्होंने सड़क जाम भी कर के विरोध प्रदर्शन किया । नेवालाल चौक पर भी डीएम के फ़ैसले के खिलाफ गुस्सा जाहिर करते हुए खूब हंगामा किया गया । इनदोनों जगह के अलावा भी पूरे पूर्णिया में कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन हुआ ।
लोग इस फैसले से बहुत आहत हुए क्योंकि पूर्णिया के लिए यह कार्यक्रम एक नया इतिहास कायम करने वाला था ।



News By - एडमिन