गोपालगंज में पुलिस द्वारा न्यायिक पदाधिकारी के साथ की गई बदसुलूकी के विरोध में गत शुक्रवार को पूर्णिया में जिला अधिवक्ता संघ के अधिवक्ताओं ने कलमबंद हड़ताल किया । जिसके कारण कल दिन भर मुवक्किलों का अदालती काम बाधित रहा ।
साथ ही सूचना है कि आज न्यायालय परिसर में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया गया है । सभी मामलों को सुलझाने के लिए तीन बेचों का गठन किया गया है । इस लोक अदालत में न्यायिक अधिकारी के साथ अधिवक्ता भी शामिल होंगे।
इस लोक अदालत में मुख्यतः बिजली से संबंधित , पानी से संबंधित , जेजेबी, टेलीफोन, टाटा मोटर्स आदि के मामलों का निपटारा किया जायेगा ।