News by Date

शनिवार, 9 जुलाई 2016

करंट लगने से 2 भैंस की मृत्यु के बाद पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग जाम कर विरोध प्रदर्शन किया

पूर्णिया में विद्युत विभाग की लापरवाही देखने लायक है परन्तु उनके कानों पर जूं तक नहीं रेंगती है । कल शुक्रवार को अनुमंडल क्षेत्र के खुटहरी ग्रामवासी रमेश यादव की दो भैंस की मृत्यु विद्युत स्पर्शाघात होने से हो गयी । जिसके बाद ग्रामीणों द्वारा पूर्णिया-सहरसा राष्ट्रीय राजमार्ग को खुटहरी ग्राम के समीप रोड जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया । ग्रामीणों द्वारा किए गए सड़क जाम की सूचना मिलते ही बनमनखी थानाध्यक्ष विजय कुमार ने मौके पर पहुँच कर इस मामले में केस दर्ज किए जाने तथा कार्रवाई करने का आश्वाशन दिया , तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने सड़क जाम हटाया ।
                 पूर्व में इस प्रकार की कई घटना घट चुकी है । गत बुधवार को भी इसी गांव के वार्ड नंबर 2 के निवासी हरदेव शर्मा की गाय इसी प्रकार से घतनाग्रस्त होकर मर गयी । इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा बड़े अधिकारियों को दी गयी परन्तु कोई कार्रवाई नहीं हुई । बता दें कि खुटहरी गाँव की ओर जानेवाली विद्युत लाइन में किसी न किसी गड़बड़ी के कारण खुटहरी धार में विद्युत प्रवाहित होती रहती है जिसके कारण मवेशियों  की स्पर्शाघात होने से मृत्यु हो जाती है ।