आज दिनांक-09-07-16 को पुलिस कार्यालय में माह जून का मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया।
जिसमें पुलिस अधीक्षक,
पूर्णियाॅ निशांत कुमार तिवारी (भा0पु0से0) ने माह जून में प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा किया।समीक्षा के क्रम में माह जून में प्रतिवेदित कांडों के अनुसंधान में हुए प्रगति के बारे में संबंधित थानाध्यक्षों से पूछताछ किया गया ।
पुलिस अधीक्षक द्वारा अपराध गोष्ठी अनुपालन हेतु निम्न निर्देश दिया गया है:-
1-सभी थानाध्यक्ष सक्रिय अपराधक्रमियों के विरूद्ध निगरानी प्रस्ताव समर्पित करें।
2-सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं थानाध्यक्ष सम्पत्ति मूलक कांड के अपराधकर्मियों के विशेष छापामारी हेतु अभियान चलायें।
3-अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एवं अंचल पुलिस निरीक्षक कांडों के अनुसंधान/पर्यवेक्षण एवं निष्पादन हेतु अभियान चलायें।
4-सभी थानाध्यक्ष बैंक चेकिंग एवं सघन वाहन की चेकिंग करें।
5-असामाजिक व्यक्तियों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्रवाई एवं वाउन डाउन की कारवाई करें।
6-दागियों का सत्यापन करें तथा उनके वर्तमान गतिविधि पर नजर रखें।
7-अपराध निर्देशिका भाग-2 का अवलोकन कर सम्पत्ति मूलक कांड के अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी करें।
8-सभी अंचल पुलिस निरीक्षक अभियान चलाकर ऑफ डेली रिपोर्ट (Pocket Disposal) कांडों का निष्पादन करायें।
उक्त बैठक में सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी,अंचल पुलिस निरीक्षक एवं थाना/ओ0पी0 अध्यक्ष मौजूद थे।
News by Date
शनिवार, 9 जुलाई 2016
पुलिस कार्यालय में माह जून का मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया